Thursday, February 2, 2017

क्या हाल, बंद अस्पताल

मेरा सीधा सवाल...
उत्तराखंड बने 16 साल हो गए। पांच साल सत्ता में रहते हुए सीएम -सीएम खेलने वाली भाजपा ने अस्पतालों में मनमाने तरीके से तमाम उपकरण खरीद लिए। डॉक्टरों को पहाड़ के अस्पतालों में नहीं भेजा जा सका। ट्रांसफर में मनमानी से कई अच्छे डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस की इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग जितना अधिक गर्त में गया। शायद सोच भी नहीं सकते। कैसे डॉक्टरों के ट्रांसफर में खेल चला। एनएचएम योजना का हश्र यह है कि सूचना के अधिकार के तहत भी योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी नहीं दी जा रही है। अस्पतालों में निर्माण कार्य के नाम पर नैनीताल जिले के एक ठेकेदार को मनमाने तरीके ठेका दे दिया गया। सीडीओ की जाँच में गबड़झाला उजागर हो गया लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिर ऐसा क्यों...?
इसके पीछे जनहित मंशा रही होगी या फिर कुछ और...यह आप भली-भांति समझ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Thanks