Saturday, June 8, 2013

विसंगतियों से निकले हकीकत का भारत


  गणेश जोशी

   "यदि राजशक्ति के केन्द्र में अन्याय होगा, तब तो सारा राष्ट अन्याय के खेल का मैदान ही बन जाएगा।" जयशंकर प्रसाद का कहा हुआ यह कथन आज की केन्द्र व राज्य सरकारों के लिए सटीक बैठती है। भ्रष्टाचार की बात करते-करते हम सभी थक गए और यह शब्द सुनते-सुनते पक गए। कथित बुद्धिजीवियों ने तो इसे शिष्टाचार मान लिया है। खैर, जो भी हो जिस तरह का तंत्र भारत में विकसित हो रहा है, यह देशहित में नहीं नजर आ रहा है। कांग्रेस को सत्ता में बने रहने का भले ही बेहतर अनुभव हो लेकिन देशहित के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अभी तक परिपक्वता नहीं दिखती। अगर परिपक्वता होती तो हमारे देश में अभी तक कुपोषण, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निरक्षरता, गरीबी, माफियाराज, गुंडागर्दी, माओवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद व देश व विदेश में जमा कालाधन जैसे मामले इतने बडे स्तर पर नहीं होते। इतने समय तक अगर हमारे देश में तमाम समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं तो इसका दोष हम किसे दें, कौन इसके लिए जिम्मेदार है, अब किसे आगे आना होगा। अन्ना हजारे की हुंकार व अरविंद केजरीवाल के आंदोलन से हम कुछ करेंगे या फिर यह मामले भी इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे। हमारे शीर्ष स्तर से ही अन्याय का ख्ेाल खेला जा रहा है तो हम नीचे बेहतरी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के लिखे कोटेशन "हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा" हर जगह दिख जाता है। फिर भी हम भारत के नागरिक होने के नाते एक ऐसे भारत देश का सपना संजोते रहते हैं, जहा शांति हो, हर व्यक्ति रोजगार से जुडा हो, विविधता में एकता के नारे को हकीकत में साकार होता दिख रहे हों। आपसी प्रेम, भाइचारे की बात को धार्मिंक ग्रंथों की पन्नों से बाहर समाज में देख रहे हों, एकता, अखंडता, संप्रभुता, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों की बातें भी संविधान की धाराओं तक सीमित न होकर भारत में रामराज्य के सपने को साकार करता दिख रहा हो, तो हम फिर से विश्व गुरू, सोने की चिडिया, विकसित राष्ट आदि कहलाने के योग्य व हकदार हो जाएंगे।
।

Thursday, June 6, 2013

उत्तराखंड राजनीति का शर्मनाक नाटक


गणेश जोशी
            
उत्तराखंड के राजनीतिक हालात बेहद खराब हो गए हैं। सरकार को एक साल हो गया है, विकास के नाम पर महज घोषणाएं हो रही हैं। आम जन परेशान हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति यहां की व्यवस्था ने कर दी है। इस समय सत्तारूढ दल के आधा दर्जन विधायक अपनी ही सरकार पर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। शुरूआत कर दी है सीमांत क्षेत्र धारचूला के विधायक हरीश धामी ने, इनके सुर में सुर और कई विधायक भी मिलाने लगे हैं। विधायकों का विकास के नाम पर इस तरह की आवाज बुलंद कराना सराहनीय है। यह विधायक खुलेआम कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सिर्फ घोषणा कर रहे हैं, जमीनी हकीकत में विकास कहीं नहीं हो रहा है। यह पूरी तरह सत्य है। ऐसा केवल छह-सात विधायकों के क्षेत्र में नहीं हो रहा है, जहां दिग्गज कैबिनेट मंत्री हैं, वहां भी विकास की बेहतर आस नहीं की जा सकती है। राज्य में पानी के लिए हैंडपंप लगा दिए, नल लगा दिए लेकिन पानी की बंूद नहीं टपक रही हैै। अस्पतालों के लिए भवन बना दिए डाक्टर नहीं हैं। विद्यालय भवन बना दिए लेकिन शिक्षक नहीं हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सितारंगज विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की, जमीन आवंटन की प्रक्रिया भी हुई। कालेज को 2013-14 सत्र से शुरू करने का दावा किया गया है लेकिन यहां पर प्राचार्य से लेकर अन्य फैकल्टी के पद तक सृजित नहीं है। प्रदेश के हालात चिंतनीय है। अन्य विकास की बात करें तो मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बाढ राहत के लिए तमाम योजनाओं के लिए बजट दो साल से रिलीज ही नहीं हुआ है। इसके लिए प्रयास करने के लिए न ही समय राज्य सरकार को है और न ही राज्य से केन्द्र में कैबिनेट मंत्री हरीश रावत को है। बेहद शर्मनाक स्थिति है। केवल बहुगुणा फैक्टर व हरीश फैक्टर के नाम पर राज्य में विकास नहीं हो सकता है।
इस समय जो राजनीतिक हालात बने हुए हैं, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार यही विधायक बारी-बारी से राज्य सरकार पर विकास की उपेक्षा का आरोप लगाकर इस तरह का हाइप्रोफाइल नाटक कर चुके हैं। इसके पीछे अगर असल विकास का मकसद है तो निश्चित तौर पर राज्य हित के लिए हैं लेकिन हकीकत में कभी नेता ऐसा करते नहीं हैं। या नहीं कर रहे हैं। अगर अपने हित को साधने के लिए, पद लोलुपता या अन्य कारणों के चलते ऐसा नाटक रचा जा रहा है तो यह शर्मनाक और चिंतनीय है। विकास के इन मामलों विपक्ष में लडाई के लिए विपक्ष को भी आगे आना चाहिए, जो केवल मिशन 2014 के सपने संजो रही है। सबसे सुखद यह है कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राज्य में भ्र्रष्टाचार और विकास के नाम पर जिस तरह की बातें समाज में प्रचारित कर दी हैं, इससे पूरी सरकार सकते हैं आ गई है। कुंजवाल नाराज विधायकों की बयानों का भी समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल राज्य के जो भी राजनीतिक हालात बने हुए हैं, इसे किसी भी दृष्टिकोण से जायज नहीं ठहराया जा सकता है, इस तरह की नाटकबाजी, बयानबाजी, गुटबाजी से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना नहीं की जा सकती है। 

Tuesday, March 12, 2013

जब चीर के हरण पर बदल जाता होली का जश्न...



इस चीर को आसपास के गांवों में घर-घर घुमाया जाता है। इस दौरान चीर के चोरी होने का डर रहता है। जिस गांव में चीर बांधने की परंपरा नहीं रही है, वे चीर चुराने के लिए दूसरे गांवों में जाते हैं। कई बार दोनों गांववालों के बीच संघर्ष तक की नौबत आ जाती है।



गणेश जोशी
सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने हुए होल्यार ढोल, दमाऊ व मजीरे की धुन पर होली के रंग में मदमस्त होकर नाचने का अंदाज देखते ही बनता है। कुमाऊं की अनूठी होली में 'चीर हरण' की परंपरा होली के जश्न के माहौल को ही बदल देती है। चीर बंधन और इसकी पूजा से होली की शुरुआत तो होती है, लेकिन इसके पीछे अद्भुत परंपरा रही है कि अगर किसी गांव में चीर नहीं बांधी जाती थी तो वे दूसरे गांव की चीर को चुरा लेते थे। चुराते पकड़े जाने पर संघर्ष तक की नौबत आ जाती थी, लेकिन समय के साथ यह परंपरा गुजरे जमाने की बात होती जा रही है।
चंदवंशीय सामंतों के समय से आरंभ कुमाऊंनी होली की इस अजीबोगरीब परंपरा के पीछे वैसे कोई बड़ा कारण नहीं नजर आता है, लेकिन जिस तरह की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। आज के दौर में भी कुमाऊं के दूरस्थ गांवों में चीर को चुराने की दिलचस्प परंपरा देखने को मिलती है। वैसे एक दशक पहले तक इस परंपरा का बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चंपावत के अधिकांश गांवों के लोगों में जितना अधिक उत्साह था, अब आधुनिकीकरण व पाश्चात्यीकरण से प्रभावित नई पीढ़ी के प्रति इसका क्रेज कम होने लगा है।
जिन गांवों में तत्कालीन सामंतों ने ध्वजा दी थी, वे लोग चीर बांधते थे। आमलकी एकादशी को चीर बांधी जाती है। चीर किसी सार्वजनिक स्थान या मंदिर प्रांगण में बांधी जाती है। बांस अथवा चीड़ के लंबे बांस से इसे बनाया जाता है। इसे चीरवृक्ष या चीर आरोहण कहा जाता है। पुरोहित के मंत्रोच्चारण के साथ गांव के लोगों की ओर से दिए गए सफेद व लाल कपड़े काष्ठ पर बांधने की परंपरा रही है। इसके बाद इस चीर में अबीर व गुलाल छिड़का जाता है। इस चीर के चारों ओर खड़े होकर खड़ी होली गाई जाती है। होल्यार विशेष मुद्राओं में हस्त-पादों का संचालन करते हैं। इस दौरान राधा-कृष्ण की प्रेम लीलाओं से संबंधित होली गीतों का गायन करते हैं। इस चीर को आसपास के गांवों में घर-घर तक घुमाया जाता है। इस दौरान चीर के चोरी होने का डर रहता है। जिस गांव में चीर बांधने की परंपरा नहीं रही है, वे चीर चुराने के लिए दूसरे गांवों में जाते हैं। कई बार दोनों गांववालों के बीच संघर्ष तक की नौबत आ जाती है। जिस गांव से चीर का हरण हो जाता है, इसे अमंगल समझा जाता है। फिर इस गांव के लोग बिना चीर के ही होली मनाते हैं। इस चीर के सुरक्षा के लिए चांदनी रातों में किसी एक के घर में होली गाई जाती है। पूर्णिमा की रात को शुभ-मुहूर्त में चीर का दहन कर दिया जाता है। इस पर बांधे गए कपड़े की छीना-झपटी भी होती है। इस कपड़े के टुकड़े को लोग अपने शर्ट पर बांधते हैं।

Sunday, March 10, 2013

पितृसत्तात्मक समाज से उपजी सोच भी जिम्मेदार



कुछ महिलाओं ने जहां कन्या भ्रूण हत्या के लिएपितृसत्तात्मक समाज, पुरुष की सामंतवादी सोच, वंश बढ़ाने के लिए पुत्र की चाह होने को जिम्मेदार माना तो अधिकांश महिलाओं ने स्वयं महिला को ही इसके लिए दोषी माना।




गणेश जोशी
    महिलाएं अब असहाय नहीं रह गई हैं। निरक्षर नहीं हैं। चांद तक पहुंच रही हैं। कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, राजनीति, चिकित्सा हर क्षेत्र में दबदबा कायम कर रही हैं। 21वीं सदी के आधुनिक व तकनीक युग में भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी तुच्छ मानसिकता समाज के लिए अभिशाप बनकर उभर रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने तीखी टिप्पणी की। इस गंभीर मुद्दे के लिए कई महिलाओं ने स्वयं स्त्री को जिम्मेदार ठहराया तो कुछ महिलाओं ने पितृसत्तात्मक समाज पर दोष मढ़ा। महिलाओं ने मंथन करते हुए सबसे अधिक जोर महिला व पुरुषों की 'सोच' व 'मानसिकता' को दिया.
      महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध में बढ़ोत्तरी के लिए परिवार की ही भूमिका नहीं बल्कि बिगड़ते सामाजिक परिवेश को भी जिम्मेदार माना गया। इसके लिए हमारे पाठ्य पुस्तकों से लेकर समाज से हृास हो रही नैतिक शिक्षा की भूमिका पर भी महिलाओं ने सवाल खड़े किए। महिलाओं के विमर्श से उभरा कि बचपन से ही अगर हम अपने बेटे को बेटियों की तरह ही संस्कारवान बने रहने की शिक्षा नहीं देंगे तो परिणाम हमारे सामने बढ़ते महिला अपराधों के तौर पर दिखते रहेंगे। परिचर्चा के दौरान महिलाएं सबसे अधिक कन्या भ्रूण हत्या के मामले में आक्रोशित दिखी। विभिन्न संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़ी महिलाओं ने लिंगानुपात को बैलेंस करने पर सबसे अधिक जोर दिया। इसके कारणों पर कुछ महिलाओं ने जहां पितृसत्तात्मक समाज, पुरुष की सामंतवादी सोच, वंश बढ़ाने के लिए पुत्र की चाह होने को जिम्मेदार माना तो अधिकांश महिलाओं ने स्वयं महिला को ही इसके लिए दोषी माना। ऑल इंडिया वीमेंन्स कान्फ्रेंस की पूर्व अध्यक्ष कुसुम दिगारी व मीडिया प्रभारी विद्या महतोलिया ने तो पुरुष समाज व सामाजिक सोच को इसके लिए बड़ा कारण बताया। अधिकांश महिलाओं का तर्क इस बात पर रहा है कि जब महिला स्वयं को मजबूत कर लेंगी, साक्षर होंगी, आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, स्वयं स्टेंड लेने में समर्थ होंगी, सत्य को स्वीकार करने की हिम्मत रखेंगी, अभिव्यक्ति के लिए स्वाभिमान के साथ आगे आयेंगी तो वास्तविक नारी सशक्कतीकरण की परिभाषा को चरितार्थ कर सकेंगी। शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व कवयित्री डा. श्रद्धा प्रधान सयाना ने दो टूक कहा कि कन्या भ्रूण हत्या नहीं होनी चाहिए। स्त्री का सम्मान बहुत ऊंचा है। अगर स्त्री दृढ़ संकल्प लेती है तो कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है।

Saturday, February 23, 2013

व्यंग्य, बेबाकी और संवेदनशीलता



उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।



सामाजिक व व्यवस्थागत विसंगतियों पर प्रहार, पहाड़ी जीवन में आ रहे क्षरण पर चिंता, पलायन, मनुष्यता का पतन वरिष्ठ कथाकार व पत्रकार आनंद बल्लभ उप्रेती की लेखनी में झलकता रहा। राजनैतिक हृास, भटकाव व सांस्कृतिक अवमूल्यन के साथ ही ज्वलंत विषयों पर बेबाकी से संवदेनशीलता दर्शाते हुए व्यंगात्मक अंदाज में लिखी उनकी कहानियां और लेख हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार को उनकी असमय मौत ने पत्रकारिता व साहित्य जगत को सूना कर दिया।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लाक के गांव कुंजनपुर में 21 मई 1944 में जन्मे आनंद बल्लभ उप्रेती की प्राथमिक शिक्षा गांव में और उच्च शिक्षा अल्मोड़ा व हल्द्वानी में हुई थी। शिक्षक से पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था। पत्रकारिता में सरिता 1966, संदेश सागर 1967 पत्रिकाओं से शुरुआत की। स्वर्गीय दुर्गा सिंह मर्तोलिया के साथ मिलकर 1978 से पहले साप्ताहिक पिघलता व्यंग्य, बेबाकी और संवेदनशीलता


उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


सामाजिक व व्यवस्थागत विसंगतियों पर प्रहार, पहाड़ी जीवन में आ रहे क्षरण पर चिंता, पलायन, मनुष्यता का पतन वरिष्ठ कथाकार व पत्रकार आनंद बल्लभ उप्रेती की लेखनी में झलकता रहा। राजनैतिक हृास, भटकाव व सांस्कृतिक अवमूल्यन के साथ ही ज्वलंत विषयों पर बेबाकी से संवदेनशीलता दर्शाते हुए व्यंगात्मक अंदाज में लिखी उनकी कहानियां और लेख हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार को उनकी असमय मौत ने पत्रकारिता व साहित्य जगत को सूना कर दिया।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लाक के गांव कुंजनपुर में 21 मई 1944 में जन्मे आनंद बल्लभ उप्रेती की प्राथमिक शिक्षा गांव में और उच्च शिक्षा अल्मोड़ा व हल्द्वानी में हुई थी। शिक्षक से पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था। पत्रकारिता में सरिता 1966, संदेश सागर 1967 पत्रिकाओं से शुरुआत की। स्वर्गीय दुर्गा सिंह मर्तोलिया के साथ मिलकर 1978 से पहले साप्ताहिक पिघलता हिमालय समाचार पत्र निकाला। 1980 में एक वर्ष दैनिक समाचार पत्र के रुप में निकाला इसके बाद से अब तक वह साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक रहे। नवभारत टाइम्स, नैनीताल समाचार, दिनमान के संवाददाता भी रहे। उनकी चर्चित कहानी संग्रह 'आदमी की बू' व 'घौंसला में उनकी' पत्रकारीय तीक्ष्ण दृष्टि की झलक मिलती है। उत्तराखंड आंदोलन के संदर्भ में लिखी पुस्तक 'उत्तराखंड आंदोलन में गधों की भूमिका' तमाम राजनेताओं व मुद्दों पर व्यंग्य पर आधारित है। 'राजजात के बहाने' पुस्तक के लिए उन्हें पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से नवाजा गया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से सारस्वत साधना सम्मान समेत कई अन्य पुरस्कार उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले 'हल्द्वानी स्मृतियों के झरोखे' से व 'नंदा राजजात के बहाने' का द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ था। उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 22 फरवरी 2013 को उनके निधन से साहित्य व पत्रकारिता जगत में सन्नाटा पसर गया।हिमालय समाचार पत्र निकाला। 1980 में एक वर्ष दैनिक समाचार पत्र के रुप में निकाला इसके बाद से अब तक वह साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक रहे। नवभारत टाइम्स, नैनीताल समाचार, दिनमान के संवाददाता भी रहे। उनकी चर्चित कहानी संग्रह 'आदमी की बू' व 'घौंसला में उनकी' पत्रकारीय तीक्ष्ण दृष्टि की झलक मिलती है। उत्तराखंड आंदोलन के संदर्भ में लिखी पुस्तक 'उत्तराखंड आंदोलन में गधों की भूमिका' तमाम राजनेताओं व मुद्दों पर व्यंग्य पर आधारित है। 'राजजात के बहाने' पुस्तक के लिए उन्हें पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से नवाजा गया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से सारस्वत साधना सम्मान समेत कई अन्य पुरस्कार उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले 'हल्द्वानी स्मृतियों के झरोखे' से व 'नंदा राजजात के बहाने' का द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ था। उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 22 फरवरी 2013 को उनके निधन से साहित्य व पत्रकारिता जगत में सन्नाटा पसर गया।