Saturday, February 23, 2013

व्यंग्य, बेबाकी और संवेदनशीलता



उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।



सामाजिक व व्यवस्थागत विसंगतियों पर प्रहार, पहाड़ी जीवन में आ रहे क्षरण पर चिंता, पलायन, मनुष्यता का पतन वरिष्ठ कथाकार व पत्रकार आनंद बल्लभ उप्रेती की लेखनी में झलकता रहा। राजनैतिक हृास, भटकाव व सांस्कृतिक अवमूल्यन के साथ ही ज्वलंत विषयों पर बेबाकी से संवदेनशीलता दर्शाते हुए व्यंगात्मक अंदाज में लिखी उनकी कहानियां और लेख हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार को उनकी असमय मौत ने पत्रकारिता व साहित्य जगत को सूना कर दिया।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लाक के गांव कुंजनपुर में 21 मई 1944 में जन्मे आनंद बल्लभ उप्रेती की प्राथमिक शिक्षा गांव में और उच्च शिक्षा अल्मोड़ा व हल्द्वानी में हुई थी। शिक्षक से पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था। पत्रकारिता में सरिता 1966, संदेश सागर 1967 पत्रिकाओं से शुरुआत की। स्वर्गीय दुर्गा सिंह मर्तोलिया के साथ मिलकर 1978 से पहले साप्ताहिक पिघलता व्यंग्य, बेबाकी और संवेदनशीलता


उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


सामाजिक व व्यवस्थागत विसंगतियों पर प्रहार, पहाड़ी जीवन में आ रहे क्षरण पर चिंता, पलायन, मनुष्यता का पतन वरिष्ठ कथाकार व पत्रकार आनंद बल्लभ उप्रेती की लेखनी में झलकता रहा। राजनैतिक हृास, भटकाव व सांस्कृतिक अवमूल्यन के साथ ही ज्वलंत विषयों पर बेबाकी से संवदेनशीलता दर्शाते हुए व्यंगात्मक अंदाज में लिखी उनकी कहानियां और लेख हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार को उनकी असमय मौत ने पत्रकारिता व साहित्य जगत को सूना कर दिया।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लाक के गांव कुंजनपुर में 21 मई 1944 में जन्मे आनंद बल्लभ उप्रेती की प्राथमिक शिक्षा गांव में और उच्च शिक्षा अल्मोड़ा व हल्द्वानी में हुई थी। शिक्षक से पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था। पत्रकारिता में सरिता 1966, संदेश सागर 1967 पत्रिकाओं से शुरुआत की। स्वर्गीय दुर्गा सिंह मर्तोलिया के साथ मिलकर 1978 से पहले साप्ताहिक पिघलता हिमालय समाचार पत्र निकाला। 1980 में एक वर्ष दैनिक समाचार पत्र के रुप में निकाला इसके बाद से अब तक वह साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक रहे। नवभारत टाइम्स, नैनीताल समाचार, दिनमान के संवाददाता भी रहे। उनकी चर्चित कहानी संग्रह 'आदमी की बू' व 'घौंसला में उनकी' पत्रकारीय तीक्ष्ण दृष्टि की झलक मिलती है। उत्तराखंड आंदोलन के संदर्भ में लिखी पुस्तक 'उत्तराखंड आंदोलन में गधों की भूमिका' तमाम राजनेताओं व मुद्दों पर व्यंग्य पर आधारित है। 'राजजात के बहाने' पुस्तक के लिए उन्हें पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से नवाजा गया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से सारस्वत साधना सम्मान समेत कई अन्य पुरस्कार उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले 'हल्द्वानी स्मृतियों के झरोखे' से व 'नंदा राजजात के बहाने' का द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ था। उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 22 फरवरी 2013 को उनके निधन से साहित्य व पत्रकारिता जगत में सन्नाटा पसर गया।हिमालय समाचार पत्र निकाला। 1980 में एक वर्ष दैनिक समाचार पत्र के रुप में निकाला इसके बाद से अब तक वह साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक रहे। नवभारत टाइम्स, नैनीताल समाचार, दिनमान के संवाददाता भी रहे। उनकी चर्चित कहानी संग्रह 'आदमी की बू' व 'घौंसला में उनकी' पत्रकारीय तीक्ष्ण दृष्टि की झलक मिलती है। उत्तराखंड आंदोलन के संदर्भ में लिखी पुस्तक 'उत्तराखंड आंदोलन में गधों की भूमिका' तमाम राजनेताओं व मुद्दों पर व्यंग्य पर आधारित है। 'राजजात के बहाने' पुस्तक के लिए उन्हें पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से नवाजा गया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से सारस्वत साधना सम्मान समेत कई अन्य पुरस्कार उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। एक सप्ताह पहले 'हल्द्वानी स्मृतियों के झरोखे' से व 'नंदा राजजात के बहाने' का द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ था। उप्रेती हमेशा जीवन से संघर्ष करते रहे। सिद्धांतों के साथ जीने वाले उप्रेती ने अपने लेखनी के जरिए पहचान बनाई। वह युवा पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 22 फरवरी 2013 को उनके निधन से साहित्य व पत्रकारिता जगत में सन्नाटा पसर गया।

Sunday, December 2, 2012

मानसिक स्तर पर सोचा, बजा दी ताली...



जब पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है तो लाचार पुलिस को डंडे को हवा में घुमाने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। कुछ जेब गर्म हो जाए, उसी में ही संतुष्ट होकर अपने कर्तव्य की इतिश्री मान लेती है।

पत्रकारिता के पेशे से ही हम अपनी बात करते हैं। बड़ी शर्मनाक स्थिति है। कभी-कभी बड़ी कोफ्त होती है। हम क्या लिखते हैं और लोगों को क्या पढऩे को मजबूर करते हैं, अगर गौर से देखें तो स्वयं पर भी हंसी आ जाती है। कई देशों में विकास के लिए विजन पर आधारित समाचार होते हैं। नए अनुसंधान होते हैं। ज्ञान व विज्ञान पर आधारित गूढ़ रहस्य होते हैं। तमाम ऐसे रहस्य होते हैं, जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सामान्य जीवन की उलझनों से ऊपर उठकर दर्शन व मनोविज्ञान पर सोचने का व्यापक दायरा होता है।
हम भारत के छोटे शहरों की चर्चा करें तो प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले समाचार और समाचारों पर चर्चा, बड़ी अजीबोगरीब स्थिति की होती है। व्यापारियों ने सड़के के किनारे नालियों के ऊपर कब्जा किया फिर आधे सड़क तक सामान बिखेर दिया। अगर मौका मिले तो ठेला आगे लगवा दिया, जिससे कुछ पैसे भी मिल जाते हैं। इसकी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाती है। इसमें नगर निगम से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी लाचार दिखते हैं। शॉपिंग कांम्लैक्स, मॉल, शोरूम, स्कूल, कालेज, अस्पताल, होटल, रेस्तरां व बड़े भवनों को सड़क के किनारे बिना पार्किंग की व्यवस्था किए ही लेन-देन कर अनुमति दे दी जाती है। जनप्रतिनिधियों की विकास की सोच कहीं नहीं झलकती है। जब पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है तो लाचार पुलिस को डंडे को हवा में घुमाने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। कुछ जेब गर्म हो जाए, उसी में ही संतुष्ट होकर अपने कर्तव्य की इतिश्री मान लेती है। अनियोजित विकास से पटे छोटे शहरों की दुर्दशा के आगे पूरा तंत्र बेबस बना हुआ है। जिसका शिकार बेचारा आम आदमी हो जाता है, जिसे सिविक सेंस का पाठ पढ़ाने की बात केवल उपदेश तक सीमित रहती है। कूड़ा जहां मन करे वहां फैंक दिया जाता है। भूल जाते हैं कि इस कूड़े का भयानक परिणाम हो सकते हैं। तमाम बीमारियां इससे हो सकती हैं। फिर भी... हमारा देश महान है। इसे विश्व गुरु फिर से बनाया जाना है। कभी यह सोने की चिडिय़ा हुआ करता था, आज भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। फिर भी नेता, समाज सेवक, अध्यात्मिक गुरु, दर्शनशास्त्री, विचारक, चिंतक, प्रोफेसर ऐसे भाषण देते हैं कि कुछ हो न हो, बेहतर भारत की तस्वीर को केवल मानसिक स्तर पर सोचकर ही संतुष्ट हो जाते हैं।

Saturday, November 10, 2012

मिठाई जरूरी भी मजबूरी भी



                
मिठाई
               अगर आप मिठाई की दुकान चलाना चाहते हैं तो सावधान। मिठाई बनाना तो आसान हो सकता है लेकिन बेचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आप शुद्ध मिठाई बेचेंगे तो कम समय से अधिक पैसा कमाने की चिंता या फिर मिलावटी बेचेंगे तो कम समय में सेठ बनने की महत्वाकांक्षा। आखिर बड़ी मुश्किल लेकिन कुछ शातिर किस्म के लोग व्यवस्था की 'आंखो' में धूल झोंककर काम को आसान भी बना देते हैं।
आइए जानते हैं, कैसे बनेंगे आप मिठाई वाले। सबसे पहले दुकान लेनी होगी। लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की खुशामद करनी होगी। फिर बाट-मांप विभाग की ओर से तराजू व बांट के लिए प्रमाण पत्र लेने की झिकझिक होगी। सेल टेक्स व इनकम टेक्स विभाग का भी विशेष ध्यान रखना होगा। संबंधित चौकी से जुड़े पुलिस कर्मियों को भी मीठा सलाम करना होगा। प्रशासनिक अधिकारियों का भी समय-समय पर मुंह मीठा करना होगा। माफिया, गुंडों व अराजक तत्वों के आक्रोश को शांत करने के लिए मिठाई का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष उपयोग करना होगा। इसके अलावा समाज के कथित समाजसेवी भी पता नहीं कब सूचना अधिकार के तहत सेल-परचेज की सूचना मांग लेंगे। इसके लिए भी मीठा-मीठा जपना होगा। छुटभैये नेता अगर किसी के गले में माला डाल दी जाए तो वहां भी मिठाई पहुंचानी पड़ेगी। यह सब जरूरी- मजबूरी है, इसके अलावा मांगने वाले भी कम नहीं। कभी देवी के लिए तो कभी देवता के लिए मांगने वाले पहुंच जायेंगे। कभी तो स्वयं ही दान करना होगा। अगर यह सब करने की कला में माहिर हो तो मिठाई की दुकान खोल लीजिए। इस स्थिति में मिठाई की दुकान वाले भी जांच करने वालों को ही मिलावटी मिठाई का स्वाद चखा देते हैं। फिर भी कभी-कभार अखबारों में खबर छप जाती है तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी सेंपल लेने के बहाने पहुंच जाते हैं। सेंपल लेते तो हैं, अगर सेटिंग हो गई तो ठीक है, उसे लैब तक भी सेट कर लेंगे, सेटिंग नहीं हुई तो जांच चलती रहेगी। दीपावली का त्योहार है, मिठाई खानी नहीं भी है तो भेंट तो करनी ही है। इसलिए खरीदनी भी जरूरी है। मां लक्ष्मी से यही निवेदन करते हैं कि मिठाई वाला जो भी बने, ऐसी मिठाई न खानी पड़े जिससे मुंह मीठा हो या न हो शरीर का हाल बेहाल हो जाए। डाक्टर की मानें तो मिलावटी मिठाई खाने से लीवर तक खराब हो जाएगा। इसलिए धन की देवी लक्ष्मी से अनुरोध करते हैं कि जो भी मिठाई की दुकान खोलेगा उसे सद्बुद्धि तो दें ही, इससे पहले ऐसे भ्रष्ट व्यवस्था के लिए जिम्मेदार को कंगाल बनाकर हमें निजात दिला दे।

Thursday, November 8, 2012

अगर कही कमजोर पड़ गए तो नोच डालेंगे...



उत्तराखंड को बने हुए आज १२ साल पूरे हो गए. ६ सीएम् बन गए. दोनों दलो की सरकार भी बन गई.  क्या मिला उत्तराखंड को?  निराशा, हताशा, और बेवफाई.   नेता, अधिकारी, कुछ कर्मचारी, भू माफिया, शराब माफिया, दलाल, चापलूस, कथित पत्रकारों ने राज्य के हितो  को ठेंगे पर रखकर जमकर लूट लिया.  मूलभूत जरुरते आज भी पूरी नहीं हो सकी. पहाड़ तो अब पहले से वीरान हो गए.  विकास के नाम पर जो कुछ भी हुआ उसमे भी पूरी तरह भ्रस्ताचार की बू.  १३ जनपदों वाले छोटे से राज्य  की इस दुर्दशा के लिए आखिर कोन जिमेदार है. हम या आप. किसी भी सरकारी विभाग से होकर  अगर सचिवालय तक जाओ,  पसीने छूट जायेंगे.  अगर आपकी जेब में इतना धन नहीं है की जगह जगह बैठे  'भिकारियो' को दे सको तो समझो की  कोई काम नहीं होगा.  अगर  कही कमजोर पड़ गए तो नोच डालेंगे.  एसे लोगो के लिए गलत काम अब स्वीकार हो गया है. नियम कमजोर, शोसितो, पीडितो और वंचितों  के लिए रह जाते  है.  शर्मनाक हालात है.  मुझे तो सिर्फ इतना लगता है की इस घोर निराशा में उम्मीद की किरण अगर बची है तो सभी एक जैसे हो जाये, या फिर एक दूसरे को नोच दे, नक्सलवाद और मावोवाद के  नाम पर एसे लोगो को अपना शिकार बना दे जिन्होंने राज्य की एसी दुर्दशा करने का माहौल पैदा किया. अब हम भी इस भ्रस्ट व्यवस्था को नमन करते हुए आज के दिन की शुरुवात करते है.  जय उत्तराखंड जय भारत.

Saturday, October 13, 2012

संघर्षों से निकले जनकथाकार मटियानी

 अत्यंत निर्धन परिवार में जन्मे शैलेश ने अल्मोड़ा में बूचड़खाने तक में कार्य करने को विवश होना पड़ा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, इलाहाबाद में संघर्ष करते रहे। बचपन से ही लेखक बनने की चिनगारी तमाम विपदाओं में भी जलती रही।


बचपन से ही लेखक बनने की प्रबल इच्छा रखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेश मटियानी को गोर्की के समकक्ष व प्रेमचन्द्र से आगे का साहित्यकार किसी ने यों ही नहीं कहा है। उन्होंने कठिन संघर्षों में जीवन व्यतीत करते हुए समाज के दबे, कुचले, भूखे, नंगों पर मार्मिकता से यथार्थ चित्रण किया। हिंदी साहित्य में आंचलिक कथाकार के रूप में ख्याति अर्जित की।
 उन्होंने जीवनपर्यंत ऐसी कलम चलाई की आम आदमी की पीड़ा का जीवंत चित्रण कर दिया। उनकी 30 से अधिक उपन्यास, कहानियां, लेख हैं। अल्मोड़ा जनपद के बाड़ेछीना में 14 अक्टूबर 1931 को जन्मे शैलेश मटियानी ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की और पचास वर्ष तक लेखन कार्य में सक्रिय रहे। माता-पिता का देहांत 12 वर्ष की उम्र में हो गया था। वह उस समय पांचवी कक्षा में पढ़ते थे। अत्यंत निर्धन परिवार में जन्मे शैलेश  को बचपन से ही तमाम विपदाए को झेलने को मजबूर होना पड़ा. अल्मोड़ा में बूचड़खाने तक में कार्य करने को विवश होना पड़ा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, इलाहाबाद में संघर्ष करते रहे। बचपन से ही लेखक बनने की चिनगारी तमाम विपदाओं में भी जलती रही। उनकी रचनाओं में उपेक्षित, बेसहारा लोग कहानी के पात्र हैं। दलित जीवन को भी व्यापकता से उभारा है। उनके कहानी व पात्रों के नाम भी गोपुली, नैन सिंह सुबेदार, सावित्री, गफूरन आदि हैं। रचनाओं में गहरी मानवीय संवेदनाएं हैं। साहित्यकार को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 1994 डीलिट् की मानद उपाधि से नवाजा था।  देहावसान २४ अप्रैल २००१ को हुआ.
उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का संस्थागत सम्मान शारदा सम्मान, केडिया संस्थान से साधना सम्मान, उत्तर प्रदेश सरकार से लोहिया पुरस्कार से नवाजा गया है। साथ ही उनके लेखन पर भी शोध हो चुका है। उन्होंने जनपक्ष, विकल्प पत्रिकाओं का भी संपादन किया।
साहित्यकार दिनेश कर्नाटक कहते हैं कि वह पहले ऐसे रचनाकार थे, जिन्होंने पर्वत, झरने, नदियों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले व्यक्तियों की पीड़ा को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया। उनका साहित्य के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान है। मटियानी हिंदी साहित्य में आंचलिक कथाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं।
ये हैं उपन्यास
उगते सूरज की किरन, पुनर्जन्म के बाद, भागे हुए लोग, डेरे वाले, हौलदार, माया सरोवर, उत्तरकांड, रामकली, मुठभेड़, चन्द औरतों का शहर, आकाश कितना अनन्त है, बर्फ गिर चुकने के बाद, सूर्यास्त कोसी, नाग वल्लरी, बोरीवली से बोरीबंदर तक, अर्धकुम्भ की यात्रा, गापुली गफूरन आदि उपन्यास हैं।
कहानी संग्रह
पाप मुक्ति तथा अन्य कहानियां, सुहागिनी तथा अन्य कहानियां, अतीत तथा अन्य कहानियां, हारा हुआ, सफर घर जाने से पहले, छिंदा पहलवान वाली गली, भेड़े और गड़रिये, तीसरा सुख, बर्फ की चट्टानें, अहिंसा तथा अन्य कहानियां, नाच जमूरे नाच, माता तथा अन्य कहानियां, उत्सव के बाद, शैलेश मटियानी की प्रतिनिधि कहानियां आदि। तमाम लेखों का संग्रह व बाल साहित्य की रचनाएं भी है।